फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   flight from hindon struck by delhi airport meeting again this week

दिल्ली एयरपोर्ट की कंपनी ने अटका दी हिंडन से उड़ान, इस सप्ताह फिर बैठक

Mon, 01 Jul 2019 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण चट्ठा, गाजियाबाद
अरुण चट्ठा, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
flight from hindon struck by delhi airport meeting again this week

हिंडन हवाई अड्डा बनने के करीब तीन महीने बाद भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया उड़ान सेवा शुरू नहीं करा पाई है। कारण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ हुआ समझौता आड़े आ रहा है। 

विज्ञापन


समझौते की शर्तों के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी दिल्ली एयरपोर्ट से 150 किलोमीटर के दायरे में दूसरी व्यावसायिक उड़ान सेवा शुरू नहीं कर सकी है। 

अब मामला नियमों में फंसा तो अथॉरिटी के अधिकारी अन्य विकल्पों पर विचार करने में जुट गए। जीएमआर को भरोसा दिया जा रहा है कि हिंडन से उड़ान सेवा शुरू होने पर जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अभी तक  कंपनी और अथॉरिटी अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। बीते हफ्ते हुई बैठक के बाद कंपनी हिंडन से उड़ान सेवा की स्वीकृति देने पर सहमत हुई है, लेकिन अभी नुकसान की भरपाई का प्रारूप फाइनल होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौखिक तौर पर सहमति के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ान सेवा की संभावित तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है, लेकिन उससे पहले अथॉरिटी और कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। सूत्रों का कहना है कि दो बार वार्ता समझौते के स्तर पर पहुंची, लेकिन अंतिम समय पर सहमति नहीं बनी। 

अथॉरिटी अधिकारियों का तर्क था कि हिंडन से सस्ती फ्लाइट सेवा शुरू होगी जो उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम के तहत रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इससे किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं होगा। जबकि कंपनी का तर्क रहा है कि घरेलू उड़ान सेवा हिंडन से शुरू होने पर उसके राजस्व में गिरावट आएगी। इस कारण से उड़ान सेवा में देरी होती चली गई। 

सरकार की तरफ से उड्डयन मंत्रालय ने भी उड़ान में देरी होने पर नाराजगी जताई है। इसके बाद अब अथॉरिटी के अधिकारी कोशिश में लगे हैं कि अब समझौते को लेकर कोई पेंच न फंसे। जुलाई के पहले सप्ताह में बैठक बुलाई है। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लखनऊ रूट पर उड़ान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। 

 

हिंडन एयरपोर्ट 

क्षेत्रफल - 5425 वर्ग मीटर 
संचालन क्षमता - 300 यात्री 
चेक इन काउंटर - 8 
बैगेज क्लेम करूजल - दो 
सिक्योरिटी फ्रिस्किंग बूथ - चार 
कार पार्किंग   - 90 कार 
परियोजना लागत - 40 करोड़ 
उद्घाटन - 8 मार्च ( प्रधानमंत्री द्वारा) 

जिलाधिकारी ने अनुरोध किया था कि लखनऊ रूट पर भी उड़ान सेवा शुरू हो, जिसे अथॉरिटी ने स्वीकार कर लिया है। अब जीएमआर से बातचीत के बाद अथॉरिटी ने उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की है। - सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed