{"_id":"ced00124f5ceb9ebc92e3559e5d6ff24","slug":"fixed-place-for-fireworks-stores-shoppers-got-insurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की दुकानों के लिए जगह तय, दुकानदारों ने करवाया बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की दुकानों के लिए जगह तय, दुकानदारों ने करवाया बीमा
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पटाखों की दुकानों के लिए मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में ड्रा निकाले जाएंगे। फरीदाबाद के ड्रा फरीदाबाद एसडीएम कार्यालय और बल्लभगढ़ के ड्रा बल्लभगढ़ एसडीएम कार्यालय में निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
शहर में पटाखे बेचने के लिए पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं। शहर में सेक्टर-12 स्थित पीएम रैली ग्राउंड, सेल्स टेक्स ग्राउंड, एनआईटी स्थित दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-31 और सेक्टर-30 में पटाखे मिल सकेंगे।
विज्ञापन
डीआर शर्मा ने बताया कि पटाखे बेचने वाले दुकानदारों को 9 बाई 9 के टिन शेड की दुकानें बनाकर दी जा रही हैं। इसके अलावा लाइट और जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन की ओर से दुकानदारों का 1-1 लाख रुपये का बीमा भी करवाया गया है।
विज्ञापन
अगर किसी प्रकार का कोई हादसा होता है तो बीमा का फायदा मिल सकेगा। प्रशासन की ओर से पटाखे विक्रेताओं को हरसंभव मदद देने की कोशिश की जाएगी।
अब तक करीब 550 आवेदन-
पटाखों की दुकानों के लिए जिला प्रशासन के पास अब तक करीब 550 आवेदन आए थे। इनमें 380 फरीदाबाद और करीब 171 आवेदन बल्लभगढ़ से प्राप्त हुए थे।
उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि पूरे जिले में पटाखे की लगभग 600 दुकानें लगाई जाएंगी। इनमें 400 दुकानें फरीदाबाद और 200 बल्लभगढ़ उपमंडल में लगेंगी। उन्होंने बताया कि ये दुकानें निर्धारित स्थान पर केवल 9, 10 व 11 नवंबर तक ही लगाई जाएंगी।