फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five youths were stuck in the lift of business center for an hour

Greater Noida : बिजनेस सेंटर की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे पांच युवक, सारे सुरक्षा उपकरण थे खराब

Fri, 01 Mar 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 06:02 AM IST
सार

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाला। आरोप है कि इस दौरान लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण काम नहीं कर रहे थे। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Five youths were stuck in the lift of business center for an hour
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क-पांच स्थित नेबुला बिजनेस सेंटर में बृहस्पतिवार दोपहर पांच युवक करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाला। आरोप है कि इस दौरान लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण काम नहीं कर रहे थे। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे पांच लोग ऊपर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच में लिफ्ट अचानक रुक गई। मोबाइल में सिग्नल नहीं होने से लोग परेशान हो गए। करीब आधे घंटे बाद युवकों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


लिफ्ट में फंसे युवकों ने बताया कि लिफ्ट में इमरजेंसी नंबर भी नहीं लिखा था और न ही कोई सिक्योरिटी अलार्म काम कर रहा था। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हुई। गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया था। दमकल विभाग के अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पांचों को सुरक्षित निकाला गया। ब्रेक पैड की दिक्कत होने से लिफ्ट फंस गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन इकेबाना में अटकी लिफ्ट, दो बच्चे फंसे
सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना के एन टावर में लिफ्ट अटकने से दो बच्चे उसमें फंस गए। हालांकि फंसे दोनों बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट खराब होने की घटनाएं हो रही है। लिफ्ट एक्ट पास होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed