फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five youths group misdeed married woman in Nuh s Firozpur Jhirka

विवाहिता से पांच युवकों ने की हैवानियत: शौच करने गई युवती वापस न लौटी, तलाश करने पर खेत में इस हाल में मिली

Sat, 11 Feb 2023 07:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका (नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका (नूंह) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Feb 2023 07:51 PM IST
सार

पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने महिला हेल्प डेस्क फिरोजपुर झिरका में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Five youths group misdeed married woman in Nuh s Firozpur Jhirka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 वर्षीय विवाहिता के साथ हथियार के बल पर पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने महिला हेल्प डेस्क फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि पांच फरवरी 2023 शनिवार की रात 9:30 बजे उसकी बेटी खेतों पर शौच करने के लिए गई थी। उधर, नूंह के ही तावडू इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

काफी देर बाद जब वह शौच करके वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के सभी सदस्य परेशान हो गए। रात को ही युवती के परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लगा। पड़ोसियों को बुलवाकर जब उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढवाया तो वह खेतों में पड़ी हुई मिली और उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। उन्होंने उसके मुंह से कपड़ा हटाया तो उसने बताया कि पांच आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर हथियार के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोहा गांव के पांच लोगों के खिलाफ खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पुष्पा का कहना है कि हथियार के बल पर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
नूंह के तावडू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष को कार्रवाई से रोकने व घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के मुताबिक, बीते शुक्रवार तीन बजे के करीब उसकी 13 वर्षीय पुत्री प्लाट में लकड़ी लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक ने मौका देख रास्ता रोकते हुए बेटी को अपने घर में खींच लिया।

आरोपी युवक की चाची ने भी मदद करते हुए दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विनीता ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान पर आरोपी शरीफ, राहिला उर्फ गुड्डी, वरीशा, साहिबा, रिजवाना, अकरम, आजाद, मेहरूना, तस्लीमा, मक्की, तौफीक और रुक्की के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed