फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five young men entered the Lotus Temple, the police created a scattering

लोटस टेंपल में घुसे 5 युवक, पुलिस में मचा हड़कंप

Tue, 11 Aug 2015 09:30 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
five young men entered the Lotus Temple, the police created a scattering

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए बंद होने के बाद लोटस टेंपल परिसर में घुसे पांच युवकों को रविवार रात कालका जी थाना पुलिस ने पकड़ लिया और स्पेशल सेल के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में ये बात सामने आई है कि युवक महाराष्ट्र (मुंबई) और यूपी के रहने वाले हैं। पूरी संतुष्टि के बाद ही युवकों को छोड़ा जाएगा। पुलिस ने इन युवकों के नाम अभी नहीं बताए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि लोटस टेंपल शाम 7 बजे बंद हो जाता है। पुलिस को सूचना मिली कि रात 8.30 बजे पांच युवक परिसर की दीवार फांदकर अंदर चले गए हैं।

बंद होने के बाद दीवार फांदकर अंदर चले गए थे

five young men entered the Lotus Temple, the police created a scattering

सूचना मिलने के बाद रविवार रात कालकाजी थाना पुलिस ने इन पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने युवकों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।


श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात तक इन युवकों से पूछताछ जारी है। अभी तक की पड़ताल में मुंबई और यूपी के बताए जाने वाले इन युवकों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

लेकिन एहतियातन मुंबई पुलिस से भी युवकों के पड़ताल के लिए संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed