{"_id":"5e9a41b58ebc3e77442bdd98","slug":"five-year-old-girl-dies-during-treatment-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः इलाज के दौरान पांच वर्षीय बच्ची की मौत, अस्पतालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः इलाज के दौरान पांच वर्षीय बच्ची की मौत, अस्पतालों पर आरोप
Sat, 18 Apr 2020 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती पांच वर्षीय बच्ची की मौत होने के बाद उसकी मां ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अंबेडकर नगर निवासी महिला ने राजधानी के मदन मोहन मालवीय और सफदरजंग अस्पताल पर उपचार में देरी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
ये भी आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मरकज से जोड़कर उनके परिवार को देख रहे थे। उन्हें लग रहा था कि कहीं बच्ची कोरोना मरीज तो नहीं है। इसलिए हर कोई भर्ती करने से इंकार करता रहा। इस बाबत पीड़िता ने एडीएम अरुण गुप्ता को शिकायत दी है।
विज्ञापन
नेब सराय थाना स्थित राजू पार्क निवासी मां गुलशाना ने बताया कि 15 दिन से उनकी बच्ची अलीना बीमार है। पहले वह मदन मोहन मालवीय अस्पताल में काफी मुश्किलों से भर्ती की गई लेकिन फिर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बच्ची को लाडो सराय टीबी अस्पताल रेफर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने कलावती अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
बिस्तर खाली न होने के कारण ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने एम्स जाने के लिए कहा। लाचार मां अपनी बेटी के दर्द से तड़प रही थी। जब एम्स के आपातकालीन विभाग पहुंची तो वहां से फिर उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। काफी अपील करने के बाद सफदरजंग अस्पताल में बच्ची को भर्ती कर लिया लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। किसी भी व्यक्ति को जाति या धर्म के आधार पर इलाज नहीं दिया जाता है। हालांकि जांच के बाद आगे की जानकारी पता चलेगी।
- अरुण गुप्ता, एडीएम