{"_id":"5cab104bbdec2213ea539adf","slug":"five-year-old-abducted-molested-killed-dead-body-thrown-in-sugarcane-field-in-muradnagar-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म फिर हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म फिर हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका शव
Mon, 08 Apr 2019 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Apr 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में सोमवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुरादनगर में एक पांच साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव पास ही स्थित एक गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिलते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गुमशुदा बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। अब तक जिसके लौटने की आस परिवार देख रहा था, उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन