फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five thousand poor people will get houses in Delhi by March

Delhi: मार्च तक पांच हजार गरीबों को मिलेंगे घर, उपराज्यपाल ने डीडीए की सभी परियोजनाओं की समीक्षा की

Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Five thousand poor people will get houses in Delhi by March
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव के पहले मार्च तक गरीबों को उनका घर मिल जाएगा। जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत केंद्र सरकार फ्लैटों पर कब्जा देगी। बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। फरवरी से अप्रैल के बीच 4500 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं पूरी हो जाएंगी। उपराज्यपाल ने डीडीए के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों, खरीद और अनिवार्य मंजूरी का विवरण जाना व अब तक हुए कार्यों के अनुसार परियोजना की समयसीमा निर्धारित की।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार में वैष्णवी-नर्सरी-सह-उद्यान-सह-मनोरंजन कांप्लेक्स के विकास में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। ठेकेदार के खराब प्रदर्शन के कारण एक वर्ष से अधिक समय से काफी काम लंबित है। उपराज्यपाल ने अनुबंध रद्द करने, ठेकेदार की ईएमडी और बैंक गारंटी जब्त करने, फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया और अधिकारियों को नए सिरे से निविदा जारी करने को कहा। तीन घंटे तक चली बैठक में उपराज्यपाल ने  द्वारका स्थित यशो भूमि में विशाल नंदी, आदमकद हाथी और शेर की प्रतिमाओं के साथ ही द्वारका और बांसेरा में फव्वारे की स्थिति पर संतोष जताया।
विज्ञापन


भारत वंदना पार्क भी मार्च तक तैयार होगा : लघु भारत की परिकल्पना पर आधारित भारत वंदना पार्क का पहला चरण मार्च तक पूरा हो जाएगा। 200 एकड़ में फैला द्वारका स्थित यह पार्क जून तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस परियोजना की लागत 512.47 करोड़ रुपये है। साथ ही, द्वारका सेक्टर-24 में गोल्फ कोर्स और द्वारका सेक्टर-8, 19, 23 व रोहिणी सेक्टर-33 में बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी तैयार हो जाएंगे। इसके निर्माण पर 377.08 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत कुतुबगढ़ गांव का पहला पायलट प्रोजेक्ट का काम भी फरवरी में पूरा हो जाएगा। द्वारका में जल निकासी, बाढ़ व सीवरेज प्रबंधन की समस्या के समाधान वाले प्रोजेक्ट को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना
समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार जेलर वाला बाग में जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना के तहत आसपास की झुग्गियों में रहने वाले 1675 परिवारों को घर दिए जाएंगे। यहां काम पूरा हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को इन्हें सौंप दिया जाएगा। इन घरों को 421.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके अलावा कठपुतली कॉलोनी में भी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 2800 परिवारों को घर मिलेंगे। इस परियोजना के तहत 1400 फ्लैट मार्च तक तैयार हो जाएंगे। इसी तरह महत्वाकांक्षी कड़कड़डूमा परियोजना के तहत बेसमेंट पार्किंग कांप्लेक्स के साथ 22 मंजिलों में 498 ईडब्ल्यूएस फ्लैट भी फरवरी तक तैयार हो जाएंगे। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1168.54 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed