फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five storey building collapsed- CM Kejriwal given orders of Magistrate investigation

मौत का मकान: केजरीवाल ने दिए जांच के आदेश, मनोज तिवारी बोले- जर्जर बिल्डिंगों का हो सर्वे

Thu, 27 Sep 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
Five storey building collapsed- CM Kejriwal given orders of Magistrate investigation

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमारत गिरने के मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को दिल्ली सरकार पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी और घायलों के इलाज के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद दीपचंद बंधु अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा। पीड़ितों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने बताया कि इमारत में 12 लोग थे। इनमें चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों में दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि अभी तक पता चला है कि इमारत एक तरफ झुकी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी एमसीडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मकान मालिक को गिरफ्तार कर उसकी अन्य इमारतें भी सील होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमारतों की सुरक्षा नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्हें व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून सख्ती से लागू करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर बिल्डिंगों का सर्वे करे एमसीडी : मनोज तिवारी

Five storey building collapsed- CM Kejriwal given orders of Magistrate investigation
Delhi Building collapsed

हादसे के बाद घटनास्थल और अस्पताल में राजनीतिक पार्टियों, एमसीडी नेताओं और अधिकारियों का तांता लगा रहा। घटनास्थल पर पहुंचे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीड़ितों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एमसीडी के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे करने, जर्जर बिल्डिंगों को नोटिस देकर फिर से बनवाने का आग्रह करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को उचित मानदंड के आधार पर रेगुलराइज करके ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। घटना के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मांग की कि वे मकान गिरने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दें। इसके कारणों की तह तक जाना जरूरी है, ताकि दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। जर्जर भवनों के लिए नीति भी बनाई जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

उत्तरी दिल्ली एमसीडी के मेयर आदेश गुप्ता ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, उप मेयर राजेश लावड़िया, स्थायी समिति अध्यक्ष वीना विरमानी, जिलाध्यक्ष रोशन कंसल, वजीरपुर के पूर्व विधायक डॉ. महेंद्र नागपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना दी। एमसीडी में नेता सदन तिलकराज कटारिया, पार्षद मंजू खंडेलवाल, निगमायुक्त मधुप व्यास, क्षेत्रीय उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह, प्रमुख अभियंता विजय प्रकाश समेत एमसीडी अफसर भी पीड़ितों के परिजनों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed