{"_id":"7343ee9fa8afc296ba0f77ae9c363a4a","slug":"five-star-hotel-also-deadly-fennel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइव स्टार होटल की सौंफ भी घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइव स्टार होटल की सौंफ भी घातक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी स्थित एक फाइव स्टार होटल की सौंफ में मिलाया गया रंग सेहत के लिए खतरनाक मिला है। इस मामले में अधिकारी होटल प्रबंधन के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
नामचीन होटल से सैंपल तत्कालीन प्रभारी डीएम के आदेश पर लिया गया था, लेकिन इसके लिए फूड सेफ्टी अफसरों को आला अधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ रही है।
पिछले वर्ष प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कौशांबी के पांच सितारा होटल पर फूड सेफ्टी अफसरों से छापामारी से कराई थी। इस नामचीन होटल से विभाग ने कभी सैंपल ही नहीं लिया था।
डीएम के दबाव में अफसरों की टीम यहां पहुंची जरूर थी, लेकिन ज्यादा जांच पड़ताल नहीं कर सकी। सौंफ का सैंपल लेकर ही टीम वापस आ गई।
स्टेट लैब की जांच में सौंफ में रंग 200 पीपीएम से ज्यादा पाया गया। यह सेहत के लिए खतरनाक होता है। स्टेट लैब की रिपोर्ट को होटल प्रबंधन ने चैलेंज कर दिया था।
विज्ञापन
कोलकाता से भी जांच में सौंफ खतरनाक पाई गई। डीओ विनीत कुमार ने बताया कि अब होटल प्रबंधन के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।