फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five questions asked to BJP on spa centers WC targets MCD

स्पा सेंटरों पर भाजपा से पूछे 5 सवाल, महिला आयोग का एमसीडी पर भी निशाना

Thu, 19 Sep 2019 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
five questions asked to BJP on spa centers WC targets MCD
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भाजपा के प्रदेश नेताओं पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्पा सेंटरों के खिलाफ एडवाइजरी जारी करने में देरी पर उन्होंने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दिल्ली में स्पा सेंटरों के संचालन पर भाजपा से पांच सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से वार्ता में स्वाति मालीवाल ने कहा कि एमसीडी को अपनी कार्यप्रणाली सुधारकर स्पा में चलने वाले सेक्स रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एमसीडी को स्पा में सेक्स रैकेट बंद कराने का निर्देश दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया था कि तीनों नगर निगम उचित कदम उठाएंगे और अपनी लाइसेंसिंग प्रक्रिया में बदलाव कर स्पा और मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट न चलना सुनिश्चित करेंगे। वर्तमान में नगर निगम बिना किसी ठोस जांच के ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्पा चलाने के लिए लाइसेंस दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मेल स्पा में मेल और फीमेल स्पा में फीमेल से मसाज कराई जाए। 

उन्होंने मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिण एमसीडी ने स्पा सेंटर पर एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें इनमें से कुछ बिंदु शामिल किए गए थे। आज मीडिया में खबर आई है कि दिल्ली भाजपा के कुछ बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम यह एडवाइजरी जारी नहीं कर रहा है। 

उन्होंने दिल्ली भाजपा से पूछा कि उसके नेताओं ने दक्षिणी निगम के अधिकारियों को इस मामले को दबाने के संबंध में निर्देश क्यों और किस आधार पर दिए? उस नेता का नाम क्या है, जो स्पा पर कार्रवाई से परेशान है? 


दिल्ली भाजपा के नेताओं के कितने स्पा चल रहे हैं? क्या स्पा से दिल्ली भाजपा के फंड में पैसा जाता है? टूरिज्म का स्पा से क्या लेना देना है। क्या बीजेपी दिल्ली को बैंकॉक बनाना चाहती है? डीसीडब्ल्यू स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट की अब तक 4 एफआईआर दर्ज करा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed