फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five people group misdeed a woman in Palwal and threatened to misdeed her again

हैवानियत: बच्चों संग सो रही महिला से पांच युवकों ने किया दुष्कर्म, सात दिन बाद बोले- आज रात फिर करेंगे दरिंदगी

Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
सार

महिला का पति ट्रक चालक है, इसलिए ज्यादातर बाहर रहता है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच नामजद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Five people group misdeed a woman in Palwal and threatened to misdeed her again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल में रात के समय घर में घुसकर पांच लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने किसी को नहीं बताया तो आरोपियों ने दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला का पति ट्रक चालक है, इसलिए ज्यादातर बाहर रहता है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच नामजद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, हथीन थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा है कि उसका पति ट्रक चालक है, इसलिए अक्सर घर से बाहर रहता है। इसी बात का आरोपियों ने फायदा उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चार फरवरी की रात को अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान अरशद, जाकिर, शौकत, मोमिन व अजीज उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे सोते हुए दबोच लिया और बारी-बारी दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। वह अपनी इज्जत की खातिर चुप रही।

विज्ञापन

लेकिन 11 फरवरी को अरशद दिन के समय उसके घर में घुस आया और उसे धमकी देते हुए कहा कि आज रात को वे फिर से उसके साथ दुष्कर्म करेंगे, जिसके बाद पीड़िता काफी डर गई और इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed