{"_id":"5aa3abc44f1c1ba9758b49d4","slug":"five-more-people-detected-h1n1-virus-in-delhi-the-total-no-of-patients-reached-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पांच और लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में , मरीजों की संख्या 27 तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पांच और लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में , मरीजों की संख्या 27 तक पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Mar 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर पांच लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं। अस्पतालों में रक्त नमूनों की जांच के बाद इन मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पांच में से दो मरीज एम्स में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज आरएमएल अस्पताल में है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 27 हो चुकी है। जबकि इनमें से एक मरीज की बीते महीने आरएमएल अस्पताल में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बत्रा अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. डीएन झा के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में अबकी बार स्वाइन फ्लू के कम मामले सामने आ रहे हैं। बुखार को सामान्य वायरल समझ उसे लापरवाही से न लें। ब्यूरो
विज्ञापन