फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five laborers died due to poisonous gas in tank at ghaziabad

गाजियाबाद: 25 मिनट में चली गईं पांच सफाईकर्मियों की जान, सीएम योगी ने 10 लाख मुआवजे का एलान किया

Fri, 23 Aug 2019 05:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Aug 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
five laborers died due to poisonous gas in tank at ghaziabad
शवों को अस्पताल में रखवाया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना गाजियाबाद जिले की नंदग्राम कॉलोनी के कृष्णा नगर की है। सीवर की सफाई करने उतरे पांच सफाई कर्मियों की मौत हो गई है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।


जानकारी के अनुसार, मृतक जल निगम की सीवर लाइन में मलबे की सफाई कर रहे थे। फिलहाल पांचों कर्मचारी की शिनाख्त नहीं हुई है। अभी मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, लेकिन जल निगम के अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। 

नंदग्राम के कृष्णा कुंज में सीवर ठीक कर रहे पांच मजदूरों की एक-एक कर 25 मिनट में जानें चली गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पांचों लोगों को रस्सी और अन्य संसाधनों के माध्यम से किसी तरह बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। लोगों ने बताया कि बाइक और स्कूटी से लोगों को अस्पताल ले गए।

(दोपहर 1:15 बजे)
नंदग्राम कृष्णा कुंज में सुनसान माहौल था। यहां पर राजवीर सिंह की दुकान के सामने सीवर में चार मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर सीवर के अंदर घुसा, पांच मिनट तक वापस नहीं लौटा।

(दोपहर 1:20 बजे)
दूसरे साथी ने देखा और आवाज दी, लेकिन नीचे से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। वह साथी को निकालने के लिए 15 से 20 फीट गहरे सीवर में घुस गया। उसने साथी को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नीचे वहीं गिर गया। वह भी बाहर नहीं आया।

(दोपहर 1:27 बजे)
तीसरे मजदूर ने दोनों को आवाज दी तो नीचे से फिर कोई आवाज नहीं आई। इस पर वह भी दोनों साथियों को देखने के लिए अंदर घुस गया। वह भी बाहर नहीं आया। फावड़ा से मिट्टी खोद रहे चौथे मजदूर ने तीनों को आवाज दी। देखा कि तीनों अंदर पड़े हुए हैं।

(दोपहर 1:32 बजे)
चौथा मजदूर भी उन्हें देखने और बाहर निकालने के लिए अंदर घुस गया। वह भी बेहोश होकर अंदर ही रह गया। सीवर के सामने दुकान चला रहे राजवीर सिंह ने देखा की चारों अंदर हैं तो उन्होंने ठेकेदार को फोन किया। ठेकेदार का आदमी भी पांच मिनट में वहां पहुंच गया।

(दोपहर 1:40 बजे)
ठेकेदार का आदमी भी चारों को निकालने के लिए अंदर घुस गया और वह भी बाहर नहीं निकला। इसके बाद दुकानदार ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

(दोपहर 1:50 बजे)
दुकानदार की आवाज सुनने के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गई। लोग भागकर अपने घर से रस्सी, फावड़े व सरिया लेकर आए। इसके बाद सीवर के अंदर से जा रहे सीमेंट के दो पाइप के मुंह को खोला, जिससे सीवर के अंदर गैस बनना बंद हो जाए। उसके बाद लोग अंदर घुसे और पांचों को बाहर निकाला। फिर बाइक से लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed