{"_id":"5d6124ba8ebc3e93cb76335b","slug":"five-journalists-detained-by-noida-police-for-spreading-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच पत्रकार पुलिस हिरासत में, झूठी खबरें फैलाने का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच पत्रकार पुलिस हिरासत में, झूठी खबरें फैलाने का लगा आरोप
Sat, 24 Aug 2019 05:25 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 24 Aug 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली एनसीआर में रह कर मीडिया पोर्टलों और चैनलों में काम करने वाले कुछ मीडियाकर्मियों को फर्जी खबरें फैलाना महंगा पड़ गया। शनिवार को नोएडा पुलिस ने फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में पांच पत्रकारों को गैगस्टर एक्ट के तहत हिरासत में लिया।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए पत्रकारों में सुशिल पंडित, उदित गोयल, रमन ठाकुर, चंदन राय और नीतीश पाण्डेय शामिल हैं। इन सभी पत्रकारों पर आरोप है कि ये अपने न्यूज पोर्टल और चैनलों के माध्यम से पुलिस प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत और बरगलाने वाली खबरें फैलाते थे।
विज्ञापन