{"_id":"65b03a051b07ad695505e0e3","slug":"five-ias-officers-including-special-secretary-of-home-department-changed-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गृह विभाग के विशेष सचिव समेत पांच आईएएस अधिकारी बदले, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गृह विभाग के विशेष सचिव समेत पांच आईएएस अधिकारी बदले, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश
Wed, 24 Jan 2024 03:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:43 AM IST
सार
सेवा विभाग के आदेश के मुताबिक 2014 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस संतोष कुमार राय को नई दिल्ली से हटा कर दक्षिण पूर्व जिले का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर मंगलवार को दिल्ली सरकार में तैनात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सेवा विभाग के आदेश के मुताबिक 2014 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस संतोष कुमार राय को नई दिल्ली से हटा कर दक्षिण पूर्व जिले का डीएम बनाया गया है। 2010 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अरुण मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर (हेडक्वार्टर) की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी डीएम उत्तर-पूर्व का पदभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
2011 बैच की आईएएस ईशा खोसला को नई दिल्ली का डीएम बनाया गया है। फिलहाल वह डीएम साउथ-ईस्ट के पद पर हैं। 2012 बैच के आईएएस विक्रम सिंह मलिक को डीएम नार्थ-ईस्ट बनाया गया है। सिंह फिलहाल विशेष गृह सचिव के पद पर हैं। वहीं 2012 बैच के आईएएस जी सुधाकर को डीएम सेंट्रल की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी तक प्रतीक्षारत थे।
विज्ञापन