फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five employees convicted in crocodile death in delhi zoo

दिल्लीः चिड़ियाघर में घड़ियाल की मौत के मामले में पांच कर्मचारी दोषी

Mon, 01 Jun 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
Five employees convicted in crocodile death in delhi zoo
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

चिड़ियाघर में मादा घड़ियाल की मौत मामले की जांच के लिए गठित पैनल ने पांच कर्मचारियों को दोषी पाया है। इसमें असिस्टेंट कीपर, दो हेड कीपर, बायोलॉजिकल असिस्टेंट और वेटरिनरी ऑफिसर शामिल है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते 24 अप्रैल को चिड़ियाघर में मादा घड़ियाल की मौत हो गई थी। मामले ने तब तूल पकड़ा था जब मादा घड़ियाल का शव सड़ी गली अवस्था में मौत के तीन दिन बाद मिला था। इसके बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद एक पैनल जांच के लिए गठित किया गया था जिसने जांच के दौरान पांच कर्मचारियों को दोषी पाया है। जांच में पाया गया कि असिस्टेंट कीपर ने रिकॉर्ड में मादा घड़ियाल को ठीक दिखाया था। वहीं, हेड कीपर ने जांच करना जरूरी नहीं समझा और अस्थायी कर्मचारी के कहने पर रिकॉर्ड को सही माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वेटरिनरी ऑफिसर ने भी बाड़े में पहुंचकर घड़ियाल की जांच नहीं की जबकि यह ड्यूटी के नियम के खिलाफ है। इसको देखते हुए पांचों कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। इसके साथ ही चिड़ियाघर के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। 


गौरतलब है कि 24 अप्रैल को मादा घड़ियाल मृत पाई गई थी। साथ ही घड़ियाल के सड़े हुए शव के पास कुछ अंडे भी मिले थे। बताया जा रहा था की घड़ियाल अपने बाड़े से निकलकर नजदीक में बन रहे एक सूखे तालाब में कूद गई थी। इस कारण उसके पेट पर चोट आ गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed