{"_id":"39707f2c5f29d63aec9fbc6b1f70e0d4","slug":"five-december-will-form-gda-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिसंबर से मिलेंगे जीडीए की स्कीम के फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिसंबर से मिलेंगे जीडीए की स्कीम के फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 01 Dec 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर लांच हुई जीडीए की स्कीम में अब मैनुअली आवेदन भी किया जा सकेगा। जीडीए ने बिल्डर प्रोजेक्ट्स में सस्ते फ्लैट्स और इंदिरापुरम फ्लैट्स की स्कीम में फार्म के जरिए आवेदन की पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी है।
विज्ञापन
पांच दिसंबर से आवेदन फार्म आईसीआईसीआई बैंक की दिल्ली-एनसीआर के सभी शाखाओं से मिलने लगेंगे। साथ ही ऑनलाइन आवेदन का भी विकल्प रहेगा।
योजना को हिट करने केलिए जीडीए ने आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी। वीसी संतोष यादव ने बताया कि ऑनलाइन के साथ लोगों ने मैनुअल व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की थी। इसलिए फार्म की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन