फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five Building Demolish in Shahberi, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी में बिल्डिंग तोड़ने का मामला: सपना टूटते देख रो पड़ा शोरूम मालिक का बेटा

Thu, 27 Sep 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 27 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
Five Building Demolish in Shahberi, Greater Noida
दुकान खरीदने वाले अजहर और रुची

गाजियाबाद निवासी आरएस गुप्ता ने भविष्य इंडिया नाम की बिल्डिंग में किराये पर दुकान ली थी। 21 सितंबर को दुकान में एक नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का शोरूम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि दुकान मालिक को 80 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से चार माह का किराया एडवांस दे चुके हैं। रजिस्ट्रर्ड एग्रीमेंट 6 साल का किया है।

विज्ञापन


शोरूम में 25 लाख रुपये लगाया, लेकिन उनके साथ ऐसा होगा, इसका पता नहीं था। बिल्डर और दुकान मालिक ने ऐसी किसी भी तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि सुबह अचानक प्राधिकरण ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जेसीबी शोरूम के शीशे तोड़ रही थी और कर्मचारी सामान निकाल रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली निवासी अमन ने इस बिल्डिंग में दुकान खरीदी थी। 20 लाख रुपये बिल्डर को दे चुका है। दुकान की रजिस्ट्री हो चुकी है। अमन ने बताया कि प्राधिकरण अब से पहले कहां था। बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। दुकान भी शुरू हो गई। रजिस्ट्री भी हो चुकी है, लेकिन कभी प्राधिकरण ने कार्रवाई नहीं की। अब बिल्डर दुकान बेचकर निकल गया है तो प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं अजहर ने दो दुकान और दो स्टूडियो अपार्टमेंट खरीदे हुए थे। वह भी परेशान था ओर अफसरों के चक्कर लगा रहा था। महागुन मायवुड सोसायटी में रहने वाली रुचि की दुकान भी इसी बिल्डिंग में है। रूचि एक अन्य महिला के साथ अपनी दुकान देखने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुचि ने बताया कि उसने और उसकी बहन ने एक-एक दुकान खरीदी थी। एक दुकान की कीमत 23 लाख रुपये है। इसमें से 15-15 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed