फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five bogus arrests of two Bawariya gangs in Greater noida

दो बावरिया गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाशों में पति, पत्नी और बेटी भी शामिल

Mon, 19 Nov 2018 04:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 19 Nov 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Five bogus arrests of two Bawariya gangs in Greater noida
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शनिवार रात दो बावरिया गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से बदमाश गोविंद और नवरत्न एक ही गिरोह के हैं। दोनों के साथी को तीन दिन पहले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


वहीं एक अन्य बावरिया गिरोह के बदमाश अमरोहा निवासी राजेंद्र, उसकी पत्नी शांति और बेटी नूरी को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इकोटेक वन थाना प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि शनिवार रात जीबीयू के पास बिजली घर चौराहे से बावरिया गिरोह के बदमाश गोविंद निवासी भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। वहीं उसी के साथी नवरत्न को ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोविंद और नवरत्न के साथी बिन्नामी को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

मुठभेड़ में गोविंद और नवरत्न फरार हो गए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले कई दिनों से अपने साथी बिन्नामी व नवरत्न के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों की रेकी करने में लगा हुआ था। 


उधर ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस ने टूंडे बावरिया गिरोह के तीन सदस्यों को साढ़े तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजेंद्र उर्फ इंद्रपाल निवासी अमरोहा उसकी पत्नी शांति और बेटी नूरी को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र पर हत्या और डकैती के आरोप में मुरादाबाद न्यायालय से वांछित चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed