फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five accused arrested for stealing cars and selling the parts in Mayapuri scrap market

Delhi: मेवात में निकालते थे चोरी के वाहनों के कलपुर्जे, मायापुरी स्क्रैप मार्केट में बेचते थे, पांच गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:26 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर और मेवात (हरियाणा) के इलाके से इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चुराने की बात कबूली। बदमाशों ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर से कमर्शियल गाड़ियां चुराते थे और उसके कलपुर्जे निकालने के लिए मेवात जाते थे।

विज्ञापन
Five accused arrested for stealing cars and selling the parts in Mayapuri scrap market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी जिला पुलिस ने वाहन चोरी गैंग का खुलासा किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियां चुराने के बाद मेवात में उनके कलपुर्जे अलग-अलग करने के बाद मायापुरी स्क्रैप मार्केट में बेच देते थे। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कलपुर्जे अलग करने वाले यूनिट के मालिक को भी दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन स्कूटी, दो बाइक, एक मिनी ट्रक, पांच ट्रकों के चोरी के ईसीएम और अपराध में इस्तेमाल ट्रक बरामद किया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि सटीक सूचना पर 16 दिसंबर की रात मुंडका मेट्रो स्टेशन के इलाके में घेराबंदी की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन रोककर शिवा कुशवाहा, विक्रम, मोहित और मोहम्मद हाफिज को पकड़ लिया। जांच में पता आरोपियों ट्रक सागरपुर से चुराया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर और मेवात (हरियाणा) के इलाके से इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चुराने की बात कबूली। बदमाशों ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर से कमर्शियल गाड़ियां चुराते थे और उसके कलपुर्जे निकालने के लिए मेवात जाते थे। फिर उसके पार्टस इरफान के जरिये मायापुरी के स्क्रैप मार्केट में बेच देते थे। पुलिस ने इनके निशानदेही पर इरफान को गिरफ्तार किया है, जो मेवात में गाड़ियों के कलपुर्जे निकालने का यूनिट चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed