फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first time FIFA World Cup in india, will ascend football fever

वर्ल्ड कप में आप सरकार बनेगी पार्टनर, चढ़ेगा फुटबॉल का खुमार

Sat, 22 Aug 2015 10:49 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
first time FIFA World Cup in india, will ascend football fever

देश में पहली बार आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्डकप में दिल्ली सरकार ने पार्टनर बनने के लिए सैद्धांतिक सहमति जता दी है।

विज्ञापन


अगस्त-सितंबर 2017 में इसका आयोजन देश में हो रहा है। इसमें दिल्ली समेत छह राज्यों में मैच आयोजित होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में दिल्ली सरकार भागीदार बनेगी।

दिल्ली सरकार और फीफा ने फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे का सहयोग देने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री ने जताई सहमति

first time FIFA World Cup in india, will ascend football fever

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से फीफा यू-17 वर्ल्डकप के टूर्नामेंट डायरेक्टर जेवियर सेप्पी, फीफा यू-17 वर्ल्डकप इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य और एआईएफएफ के महासचिव कौशल दास ने मुलाकात की।


प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली सरकार से मैच आयोजन के लिए दो स्टेडियम मांगे, इस पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने सहमति जता दी। दोनो स्टेडियम में मैच होने से पहले इसे फीफा स्तर के लायक विकसित किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल से सिसोदिया ने कहा कि हम फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी पैदा करने के अलावा स्कूलों में अच्छे मैदान और फुटबॉल के प्रति प्रेम पैदा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्डकप के आयोजन से फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा

first time FIFA World Cup in india, will ascend football fever

हम सिर्फ टूर्नामेंट के लिए हाथ नहीं मिला रहे हैं बल्कि युवाओं में खेल संस्कृति विकसित करने में भी सहयोग चाहते हैं। उन्होंने फुटबॉल फेडरेशन से भी स्कूलों में खेल विकास के लिए मदद मांगी।


सरकार चाहती है कि शिक्षा और खेल का स्कूल में मिश्रण हो। प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि फीफा यू-17 वर्ल्डकप के आयोजन से फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा।

युवाओं को आकर्षित करने के लिए टूर्नामेंट के दौरान और बाद में कई कदम उठाएंगे। स्कूलों में भी प्रमोशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed