फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल का पहला भाषण

Sat, 14 Feb 2015 08:34 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर निगाना साधते हुए कहा कि हमने अन्ना आंदोलन में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की कोशिश की। आप की 49 दिन की सरकार में हमने जिस तरह से काम किया उससे दिल्ली में रिश्वतखोरी पर लगाम लगी।

विज्ञापन


पिछली सरकार में भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हममें पागलपन था लेकिन अब हममें विश्वास है कि अगले पांच साल में हम दिल्ली से भ्रष्टाचार पूरी तरह मिटा देंगे और दिल्ली को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बना देंगे।
विज्ञापन


इस बार भी उन्होंने कहा कि अगर कोई घूस दे तो ले लेना और उसकी रिकार्डिंग कर लेना और हमें भेज देना। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार से मुकाबला करेन के लिए बना टेलीफोन नंबर फिर से काम करेगा जहां कोई भी अपनी शिकायत कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहंकार ने हमें हराया था

First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़े विशाल जनसमूह के सामने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को अपने सरकार के एजेंडे के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमें 70 में से 67 सीटें मिली हैं। हमें हर धर्म, हर जाति, अमीर-गरीब ने वोट दिया है। केजरीवाल ने कहा कि इतनी बड़ी सफलता किसी इंसानी प्रयास से नहीं मिल सकती। इसके पीछे ईश्वरीय शक्ति है। भगवान की कुछ इच्छा है और इस काम के लिए उसने हमें चुना है। हमें भगवान की मंशा समझनी होगी।

पार्टी की सफलता के बाद केजरीवाल ने पार्टी के मंत्री और विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं को भी अहंकार से बचने की सलाह दी। इस बहाने उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अहंकार ने कांग्रेस को खत्म कर दिया और मई मे इतना प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को हार मिली क्योंकि उनमें अहंकार आ गया।

पांच साल तक दिल्ली में ही करेंगे सेवा

First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मुझे पता चला कि आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी। इस बात से अहंकार का पता चलता है। पिछली बार 28 सीटें जीतने के बाद हममें अहंकार आ गया इसी कारण लोकसभा चुनाव में हमें बुरी तरह हाल मिली।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें एक डाक्टर ने फोन किया कि आप की टोपी लगाए कुछ लोग उनके क्लिनिक पर पहुंच कर गंडागर्दी कर रहे थे।

उन्होंने मंच से दिल्ली पुलिस को भी संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर गंडागर्दी करते हुए पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाएं।

भ्रष्टाचार मुक्त होगी दिल्ली

First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर निगाना साधते हुए कहा कि हमने अन्‍ना आंदोलन में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की कोशिश की। आप की 49 दिन की सरकार में हमने जिस तरह से काम किया उससे दिल्ली में रिश्वतखोरी पर लगाम लगी।

पिछली सरकार में भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हममें पागलपन था लेकिन अब हममें विश्वास है कि अगले पांच साल में हम दिल्ली से भ्रष्टाचार पूरी तरह मिटा देंगे और दिल्ली को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बना देंगे।

इस बार भी उन्होंने कहा कि अगर कोई घूस दे तो ले लेना और उसकी रिकार्डिंग कर लेना और हमें भेज देना। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार से मुकाबला करेन के‌ लिए बना टेलीफोन नंबर फिर से काम करेगा जहां कोई भी अपनी शिकायत कर सकेगा।

मीडिया को भी दी नसीहत

First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से आग्रह किया कि उन्हें निशाना न बनाएं। उन्होंने कहा कि हम वीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते हैं। लेकिन मंत्री को काम करने के लिए घर और ऑफिस की जरूरत तो होती ही है।

लेकिन हम लालबत्ती और बड़ें बंगलों के खिलाफ हैं और ऐसे किसी कल्चर को हम बढ़ावा नहीं देना चाहते। हालांकि हमसे यह भी पूछा जाएगा कि हम लोकपाल को कब और कितने घंटें में लाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि बाकि पार्टियां जो काम 65 साल में नहीं कर सकीं उन्हें हम पांच सालों में करके दिखाएंगे। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों को भी संबोधित किया और कहा कि हम उन्हें वसूली से बचाएंगे और चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी दिल्ली में आएं और व्यापार करें।

किरण बेदी का भी लिया नाम

First speech of arvind kejriwal from ramlila maidan

इस मौके पर अपने खिलाफ मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाई गईं किरण बेदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है और हम समय-समय पर उनसे मार्गदशन लेते रहेंगे। हालांकि इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन का भी नाम लिया और उनसे से भी सहयोग की उम्मीद की।

शनिवार से ही क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरु हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में उसका भी जिक्र किया और कहा कि मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप लेकर भारत आए। पूरी टीम को उन्होंने इसके लिए बधाई और शुभकामना भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed