फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First halt of High speed train to be in Noida Airport central govt ready for the permission

नोएडा एयरपोर्ट पर होगा हाईस्पीड ट्रेन का पहला पड़ाव, 20 मिनट में तय होगा 50 किमी का सफर

Wed, 29 Jul 2020 08:11 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jul 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
First halt of High speed train to be in Noida Airport central govt ready for the permission
हाइ स्पीड ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

गौतमबुद्ध नगर जिले के नाम एक और उपलब्धि जल्द ही जुड़ेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वाराणसी के बीच हाईस्पीड ट्रेन का पहला पड़ाव जिले में ही होगा। दिल्ली से चलने के बाद यह ट्रेन करीब 20 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन


यह एलिवेटेड रूट होगा। इस आधुनिक रेल सेवा से दिल्ली व नोएडा एयरपोर्ट के जुड़ जाने से हवाई सफर करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। दरअसल, रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक हाईस्पीड ट्रेन चलाने की परियोजना पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन


इसकी डीपीआर नेशनल हाईस्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) को दी गई है। एनएचएसआरसीएल ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें नोएडा एयरपोर्ट के पास स्टॉपेज प्रस्तावित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आगरा, लखनऊ और वाराणसी स्टॉपेज होंगे। दिल्ली से छूटने के बाद नोएडा एयरपोर्ट ही पहला पड़ाव होगा। करीब 50 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में ही तय हो जाएगी। इसका फायदा यह मिलेगा कि नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा लेने वाले दिल्ली के यात्री आसानी से यहां पहुंच सकेंगे। 

फिलहाल, नोएडा एयरपोर्ट से 2023 में हवाई सफर करने की योजना है। इस सहमति से प्रदेश सरकार को एक और फायदा होगा। बिना किसी खर्च के दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट को जुड़ जाएगा। 

अब तक प्रदेश सरकार दिल्ली से मेरठ तक प्रस्तावित रैपिड रेल से जुड़वाने की कोशिश कर रही थी। इसे न्यू अशोक नगर स्टॉपेज से नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे के पैरलल बनाने का प्लान था। 

अब उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो चलाने की परियोजना अब भी कायम है। यह यीडा सिटी एरिया को जोड़ते हुए चलेगी। 
 

ज्यूरिख कंपनी से करार का इंतजार

नोएडा एयरपोर्ट बनाने का जिम्मा ज्यूरिख कंपनी को मिल चुका है। कंपनी से करार होना है। कोरोना संकट के चलते विदेशों से विमान सेवा बंद है। इसलिए कंपनी के प्रतिनिधि करार के लिए नहीं आ पा रहे। 

यह करार बीते माह ही होना था, लेकिन कोरोना ने समय बढ़ा दिया है। अगर अगस्त माह में विमान सेवा शुरू हो जाती है तो कंपनी के साथ करार हो जाएगा और फिर प्रधानमंत्री के हाथों नोएडा एयरपोर्ट की नींव रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed