फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First Full Automatic puzzle car Parking will be made in adchini delhi

अधचिनी में बनेगी पहली पूर्ण स्वचालित पजल कार पार्किंग, 56 कारें पार्क करने की होगी सुविधा

Tue, 05 Mar 2019 03:37 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Mar 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
First Full Automatic puzzle car Parking will be made in adchini delhi
पजल कार पार्किंग
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से अधचिनी गांव में तैयार की जाने वाली दिल्ली की पहली पूर्ण स्वचालित पजल पार्किंग में तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसकी शुरुआत अगले छह महीने में की जाएगी। भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने सोमवार को इस पार्किंग का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


310 वर्ग मीटर में प्रस्तावित पजल पार्किंग के निर्माण पर 7.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जहां 56 कारें पार्क की जा सकेंगी। दो माड्यूल होंगे, जिनमें छह छह लेवल होंगे। अगले छह महीने में पार्किंग तैयार हो जाएगी, जिसमें कुल 12 लेवल होंगे। नई पार्किंग से कार निकालने में तीन मिनट का वक्त लगेगा, जबकि परंपरागत पार्किंग में 15 मिनट लगता था। 
विज्ञापन


 शिलान्यास के मौके पर जाजू ने कहा कि गांव में निर्माण की जा रही यह पार्किंग, ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसे तैयार करने में काफी कम जगह की जरूरत होगी। दक्षिणी निगम की ओर से कई जगहों पर पार्किंग की शुरुआत से पार्किंग की दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर नरेन्द्र चावला ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर सासंद मीनाक्षी लेखी, आयुक्त डा. पुनीत कुमार गोयल, स्थाई समिति अध्यक्ष शिखा राय, वार्ड समिति अध्यक्ष तुलसी जोशी, स्थानीय पार्षद राधिका अबरोल, अपर आयुक्त रमेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

यह होगी सुविधा
- तीन मिनट में आप कार को पार्क कर सकेंगे। 
- लौटने के  दौरान भी वाहन की तलाश में न तो अधिक वक्त लगेगा 
- लिफ्ट से पार्किंग लॉट तक ले जाने के दौरान इंजन बंद होने की वजह से प्रदूषण में भी कमी आएगी।
- इसमें 56 कारें पार्क की जा सकेंगी, जिसके छह लेवल में दो मॉड्यूल भी तैयार किए जाएंगे।  
- पजल पार्किंग का डिजाइन भी सुंदर और आकर्षक होगा।
 - लिफ्ट से कार पार्किंग के बाद वापसी के लिए एक पायलट भी तैनात होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed