फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First Direct flight from Kalaburgi to Hindon starts passengers to get relief

कलबुर्गी से हिंडन के लिए पहली बार सीधी उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Wed, 18 Nov 2020 06:23 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 18 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
First Direct flight from Kalaburgi to Hindon starts passengers to get relief
सांकेतिक तस्वीर

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत कर्नाटक के कलबुर्गी से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन हवाई अड्डे के लिए पहली सीधी उड़ान सेवा बुधवार को शुरू हुई। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन


उड़ान योजना के तहत देश को बेहतर वायु संपर्क मुहैया कराने की नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की प्रतिबद्धता और आग्रह के अनुरूप कलबुर्गी-दिल्ली (हिंडन) मार्ग पर उड़ानें शुरू हुई हैं। आज की तारीख तक उड़ान योजना के तहत 295 मार्गों पर और पांच हेलिपोर्ट और दो जल एरोड्रोम्स समेत 53 हवाई अड्डों पर कामकाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन


आरसीएस-उड़ान-3 निविदा प्रक्रिया के तहत पिछले साल ‘स्टार एयर’ एयरलाइंस को कलबुर्गी-हिंडन मार्ग पर उड़ानों के परिचालन की जिम्मेदारी मिली थी। एयरलाइंस इस मार्ग पर तीन साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी और इसके लिए वह 50 सीटों वाले एम्ब्रियर-145 लक्जरी विमान चलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान योजना के तहत यह एयरलाइंस अभी तक 15 मार्गों पर अपनी उड़ानों का परिचालन करती है, कलबुर्गी-हिंडन मार्ग के जुड़ जाने से अब वह 16 मार्गों पर उड़ानें परिचालित करेगी।

नई दिल्ली से 30 किलोमीटर से कम की दूरी पर स्थित हिंडन हवाई अड्डा भारतीय वायुसेना के नियंत्रण में है और इसकी जमीन पर एक नया गैर-सैनिक क्षेत्र बनाने के लिए इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपा गया था। 

वायु सेना ने उड़ान योजना के तहत गैर-सैनिक उड़ानें परिचालित करने के लिए इस वायु सैनिक अड्डे के इस्तेमाल की अनिवार्य अनुमति प्रदान कर दी है। इसी तरह कलबुर्गी हवाई अड्डा भी कलबुर्गी शहर से 13.8 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों के बीच वायु संपर्क स्थापित करने के लिए इस हवाई अड्डे को भी उड़ान योजना के तहत लाया गया है। 
 

अपनी अनूठी संस्कृति के लिए पहचाना जाने वाला कलबुर्गी शहर बुद्ध विहार, शरण बसवेश्वरा मंदिर, ख्वाजा बंदा नवाज की दरगाह और गुलबर्ग किला जैसे पर्यटक स्थलों के लिए गेटवे का काम करेगा। इस मार्ग पर देश की राजधानी दिल्ली से पहली बार सीधी उड़ानें चलने से यह संपर्क अधिक मजबूत हो जाएगा। यह मार्ग इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन के विकास में सहायक होगा।

अभी तक यात्रियों को कलबुर्गी से हिंडन तक की अपनी यात्रा के दौरान बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ानें नहीं होने के कारण यात्रियों को या तो सड़क मार्ग से या रेल मार्ग से यात्रा करनी पड़ती थी जिसके कारण 1600 किलोमीटर की इस दूरी को पार करने में 25 घंटे से भी अधिक का समय लग जाता था। 

अब यात्री इस सीधी विमान सेवा का लाभ उठाकर लंबी दूरी की यात्रा को मात्र दो घंटे 20 मिनट में पूरा कर पाएंगे। बहुत से लोगों को अपने निजी या व्यावसायिक कार्य से इन दो शहरों के बीच कई बार यात्रा करनी पड़ती है। बीजापुर, सोलापुर, बीदर, ओस्मानाबाद, लातूर, यादगीर,रंगा रेड्डी और मेडक के निवासियों को भी कलबुर्गी हिंडन मार्ग पर सीधी विमान सेवा शुरू हो जाने का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed