{"_id":"5eb03f7eb6bf8f4e706f0668","slug":"first-day-of-lockdown-3-0-traffic-jam-in-many-areas-of-delhi-borders-also-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम, रेंगती नजर आई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम, रेंगती नजर आई गाड़ियां
Mon, 04 May 2020 09:47 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 04 May 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन सोमवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम देखनें को मिला। कैंट-द्वारका को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। आईटीओ और विकास मार्ग सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर पूरे दिन वाहनों के गुजरने का सिलसिला चलता रहा। शाम को दफ्तरों से लौटने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से अधिकतर जगहों पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
लॉकडाउन में मिली राहत के बाद जरूरी काम से आने-जाने वाले हर तरफ दिख रहे थे, लेकिन इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस की तरफ से पिकेट्स लगाकर वाहनों चालकों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे से यूटर्न लिया
पालम-द्वारका फ्लाईओवर से पहले भी गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आईं। पुलिस बैरिकेडिंग की वजह से फ्लाईओवर पर शाम के वक्त जाम की स्थिति बनी रही। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने फ्लाईओवर के नीचे से यूटर्न लेकर दिल्ली कैंट डाबड़ी के रास्ते द्वारका की तरफ रुख किया, लेकिन कई लोगों ने दूसरा रास्ता अपनाया, जिसे घर पहुंचने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का किया पूरी तरह पालन
लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या भले ही अधिक रही, लेकिन लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते नजर आए। हालांकि एनएच-8 पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रही। एयरपोर्ट के इर्दगिर्द भी हर सड़क पर वाहन दिखे, तो पैदल चलते हुए भी कुछ लोग नजर आए।