फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First corona positive patient found in Badaun

बदायूंः सहसवान मस्जिद में मिला मुंबई का युवक कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 06 Apr 2020 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Apr 2020 07:02 PM IST
सार

सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

विज्ञापन
First corona positive patient found in Badaun
कोरोना वायरस- भारत - फोटो : PTI

विस्तार

सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह पहला केस है। सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव को फिलहाल जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसे बरेली भेजने की तैयारी चल रही है। बाकी अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।

विज्ञापन


एक अप्रैल की रात सहसवान कस्बे के मदरसे और मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान तहसील के नजदीक स्थित मस्जिद में मुंबई (महाराष्ट्र) के बटाला के छह पुरुष समेत अन्य मदरसे और मस्जिदों में 38 लोग मिले थे। इन्हें पन्नालाल इंटर कॉलेज और नगर पालिका में आइसोलेट किया गया था लेकिन मुंबई के छह लोगों को संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये लोग 14 फरवरी को सहसवान आए थे। तभी से ये लोग मस्जिद में रुके हुए थे। शुक्रवार शाम इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आने का बेसब्री से इंतजार चल रहा था। इधर, सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से आई जांच रिपोर्ट में मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वांरटीन करने के इंतजाम उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए गए थे लेकिन वहां पर्याप्त व्यवस्थाओं को न देखते हुए पॉजिटिव को बरेली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसवान में तहसील के पास मस्जिद में रह रहे मुंबई के ये लोग 14 फरवरी को आए थे। हमें जैसे ही पता चला कि एक पॉजिटिव केस आया है वैसे ही हमने निदेशक चिकित्सा से बात की। जिस पर उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस को मंडलीय चिकित्सालय भेजा जाए। हम इसे बरेली शिफ्ट कर रहे हैं। सहसवान को सील करने की तैयारी कर रहे हैं। बाकी ये लोग किन किन लोगों से मिले। इसका पता लगाया जा रहा है। -कुमार प्रशांत, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed