फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First 25 agendas of kiran bedi after being CM.

किरण का ट्वीट, सीएम बनते ही करूंगी ये 25 काम

Thu, 29 Jan 2015 04:58 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
First 25 agendas of kiran bedi after being CM.

प्रदेश भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई घोषणा पत्र तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन भाजपा की मुख्यमंत्री प्रत्याशी किरण बेदी ने अपनी तरफ से दिल्ली के विकास का मॉडल पेश किया है।

विज्ञापन


बेदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पच्चीस बिंदुओं पर उनका खास फोकस रहेगा, जिसे भाजपा सरकार अमल में लाएगी।

ट्वीट के माध्यम से किरण ने बताया है कि पुलिस पेट्रोलिंग पूरी दिल्ली समेत कुछ महत्वपूर्ण इलाकों में बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर हो सकें।
विज्ञापन

महिला स्पेशल बसों की संख्या बढ़ेगी

First 25 agendas of kiran bedi after being CM.

इसी तरह सामुदायिक पुलिस की व्यवस्था होगी, जो नजदीकी इलाकों में तैनात रहेगी। डीटीसी की महिला स्पेशल बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रात के वक्त दिल्ली और सुरक्षित होगी। वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा।

सार्वजनिक जगहों व बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवान बसों और महत्वपूर्ण इलाकों में तैनात रहेंगे। महिलाओं को पेपर स्प्रे के अलावा अन्य सेफ्टी किट्स दिए जाएंगे।

पूरी दिल्ली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी और जवाबदेही के साथ औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। स्कूल व कालेजों में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण को अनिवार्य किया जाएगा, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग की व्यवस्था भी होगी।

महिला सुरक्षा के लिए बनेगा सख्त कानून

First 25 agendas of kiran bedi after being CM.

ट्वीट में बेदी ने यह भी कहा है कि स्कूल व कॉलेजों में अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून भी बनेगा। एफआईआर और शिकायतें तत्काल दर्ज की जाएंगी।

लिंग संवेदनशीलता को गंभीरता से लिया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल सेल दिन-रात काम करेगा। सभी जिलों में महिला पुलिस थाना बनेगा। महिला सुरक्षा के लिए अलग से फोर्स तैयार की जाएगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले में अस्पतालों को जल्द और गंभीरता से इलाज के लिए सक्रिय किया जाएगा, ताकि टेस्ट और इलाज सही तरीके से हो सके।

रेडियो टैक्सी व अन्य सभी तरह के मोबाइल एप का दिल्ली पुलिस से लिंक होगा। पीड़ित और उसके परिवार को हर तरह की मदद दी जाएगी। रेडियो के जरिए हर महीने लोगों को विकास कार्य और उस दिशा में किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ 6 पी के सभी सदस्यों की हर महीने बैठक होगी। विधायक अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed