फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firozpur jhirka assembly seat always had ownership of two families

हरियाणा की इस सीट पर हमेशा रहा है दो परिवारों का दबदबा

Fri, 22 Aug 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Aug 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
Firozpur jhirka assembly seat always had ownership of two families

फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर अधिकतर पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद और यहां से मौजूदा इनेलो विधायक नसीम अहमद के परिवार वालों का दबदबा रहा है। वैसे यहां से अब्दुल रज्जाक दो और दीन मोहम्मद, तैयब हुसैन और मोहम्मद इलयास एक-एक बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


अब्दुल रज्जाक ने एक बार मात्र 355 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने का रिकार्ड बनाया था। जबकि इनेलो के नसीम अहमद ने 18190 के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। दूसरे नंबर पर मोहम्मद इलयास हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 17560 वोट जीतने का रिकार्ड बनाया है। वह यहां से 2000 में जीते थे। इसी तरह फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में  1968 में सबसे कम 47.25 फीसदी और सबसे ज्यादा 1987 में 73.04 फीसदी मतदान का रिकोर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर 11 बार हुए  मुकाबले में दो बार अजमत खां एक बार उनके पुत्र आजाद मोहम्मद जीते हैं। तीन बार शकरूलाह खां और एक बार उनके पुत्र नसीम अहमद के नाम यहां से जीत दर्ज करने का रिकार्ड है।


हरियाणा प्रदेश 1966 में जब वजूद में आया था। उस समय यहां से तैयब हुसैन विधायक और संयुक्त पंजाब की सरकार में मंत्री थे।

वर्ष 2009 के परिसीमन में फिरोजपुर झिरका की तस्वीर बदल गई। पुन्हाना विधानसभा के गांवों को अगल पुन्हाना विधानसभा बना दिया। इसी तरह नूंह के नगीना खंड के 55 गावों को फिरोजपुर झिरका में जोड़ दिया गया।

फिरोजपुर झिरका विधान सभा क्षेत्र
1967--एसडब्यूए पार्टी के दीन मोहम्मद ने कांग्रेस के तैयब हुसैन को 1880 वोटों से हराया
1968--वीएचपी पार्टी के अबदुल रजाक ने कांग्रेस के इमरान खां को 355 वोटों से हराया
1972--निर्दलीय अबदुल रजाक ने कांग्रेस के दीन मोहम्मद को 3858 वोटों से हराया
1977---निर्दलीय शकरूल्लाह खां ने निर्दलीय याकूब खां को 2446 वोटों से हराया
1982--कांग्रेस के शकरूल्लाह खां ने निर्दलीय बनवारी लाल को 2102 वोटों से हराया
1987--लोकदल पार्टी के अजमत खां ने कांग्रेस के शकरूल्लाह खां को 8693 वोटो से हराया
1991--कांग्रेस के शकरूल्लाह खां ने जनतादल के इशहाक को 3477 वोटों से हराया
1996--समजा पार्टी के आजाद मोहम्मद ने हविपा के अबदुल रजाक को 2642 वोटों से हराया
2000--इनेलो के मोहम्मद इलयास ने कांग्रेस के शकरूल्लाह खां को 17560 वोटों से हराया
2005 --कांग्रेस के आजाद मोहम्मद ने इनेलो के मोहम्मद इलयास को 1723 वोटों से हराया
2009--इनेलो के नसीम अहमद ने कांग्रेस के ममन खां को 18194 वोटों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed