{"_id":"5e778e168ebc3e768550f8e9","slug":"firng-at-jamia-milia-islamia-at-gate-no-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 पर चली गोली, फेंका गया पेट्रोल बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 पर चली गोली, फेंका गया पेट्रोल बम
Sun, 22 Mar 2020 09:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:41 PM IST
सार
-प्रदर्शन के टेंट पर पेट्रोल बम फेंका, फिर लाइटर से जलाने का प्रयास
-डिलीवरी मैन के वेश में आए बाइक सवार की करतूत
-घटनास्थल से एक खोखा और कांच के टुकड़े मिले
विज्ञापन
पेट्रोल बम फेंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएए के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में गेट नंबर-7 के पास 15 दिसंबर से चल रहे प्रदर्शन के टेंट में रविवार को अज्ञात बाइक सवार ने आग लगाने का प्रयास किया। इस हमलावर ने पहले एक फायर किया और फिर टेंट पर पेट्रोल बम फेंका। इससे भी आग नहीं लगी तो उसने लाइटर से आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद भी वह कामयाब नहीं हो पाया तो होली फैमिली अस्पताल की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि जामिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और कांच के कुछ टुकड़े मिले हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस के प्रकोप और जनता कर्फ्यू को देखते हुए जामिया कोर्डिनेशन कमेटी (जेसीसी) ने रविवार को एक दिन के लिए धरना-प्रदर्शन स्थगित किया था। जेसीसी सदस्य सुयश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे डिलीवरी मैन के वेश में काली पल्सर बाइक पर सवार युवक वीसी ऑफिस के सामने से होता हुआ पहुंचा। उसकी बाइक पर बड़े-बड़े तीन बैग भी थे। वहां पहुंचते ही उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी।
विज्ञापन
इसके बाद पेट्रोल बम गेट नंबर-7 पर लगे टेंट पर फेंका। आग नहीं लगी तो उसने लाइटर निकालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच हड़बड़ी में आरोपी फरार हो गया। इसकी खबर छात्रों को मिली तो वे पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल से एक खोखा और कांच के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हमलावर के इस्तेमाल किए गए ज्वलनशील पदार्थ की भी जांच की जा रही है।