{"_id":"65b67e3efa523b167a09c809","slug":"firing-took-place-between-two-car-riding-youths-in-bulandshahr-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: कार सवार युवकों के बीच हुई फायरिंग, युवती समेत चार घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: कार सवार युवकों के बीच हुई फायरिंग, युवती समेत चार घायल; एक की हालत गंभीर
Sun, 28 Jan 2024 09:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:49 PM IST
सार
खुर्जा में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से कुल चार लोग घायल हो गए। इसमें एक युवती भी शामिल है। .मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कार सवार युवकों के बीच हुई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कालिंदी कुंज कॉलोनी के पास कार सवार युवकों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष से एक युवती और एक युवक घायल हो गए, जिसमें युवक की हालत गंभीर है। वहीं, दूसरे पक्ष से दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अरनिया थान क्षेत्र स्थित ठैंगोरा गांव निवासी रननजय पुत्र हिमांशु और एक युवती दोनों साथ में खुर्जा की कालिंदी कुंज कॉलोनी में स्थित सिटी गार्डन पार्क में थे। जहां पर रेस्टोरेंट संचालक कपिल निवासी न्यू शिवपुरी से रननजय का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रननजय धमकी देकर कार में बैठकर चला गया। उसके पीछे कपिल और उसका दोस्त सत्यप्रकाश निवासी हमीरपुर बादशाहपुर पंचगईं खुर्जा देहात अपनी कार में बैठकर चल दिए।
विज्ञापन
वहीं, रास्ते में सत्यप्रकाश ने अपनी पिस्टल से रननजय पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सत्यप्रकाश ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दे दी। वहीं, तहसील के पास रननजय के परिजन भी पहुंच गए, जिन्होंने सत्यप्रकाश और कपिल पर फायरिंग कर दी। वहीं, गोली चलने सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्ष भागने लगे। पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार, सत्यप्रकाश के पीठ में गोली लगी थी तो उसकी हालत गंभीर थी, जिसको नोएडा अस्पताल में रेफर किया गया। कपिल के हाथ में गोली लगी। वहीं, पहले पक्ष से युवती के पैर और रननजय के कंधे पर गोली लगी। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग होना सामने आया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।