फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing on the birthday in ghaziabad video viral four arrested

गाजियाबादः जन्म दिन पर जमकर ठांय-ठांय, वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Firing on the birthday in ghaziabad video viral four arrested
हर्ष फायरिंग करते युवक... - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्ठा में प्रॉपर्टी डीलर खालिद कुरैशी के बेटे उवैश के जन्मदिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग किसी एक या दो व्यक्ति ने नहीं, बल्कि बर्थडे ब्वॉय उवैश और उसके पांच दोस्तों ने की। घनी आबादी के बीच मकान की छत पर ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मंगलवार देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर बर्थडे ब्वॉय और उसके साथियों जैद, हसीब व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कैला भट्ठा निवासी खालिद कुरैशी प्रॉपर्टी डीलर हैं। उसका बेटा उवैस एलएलबी का छात्र है। सोमवार को उवैस का जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में उसने दोस्तों की एक पार्टी आयोजित की थी। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान उवैस और उसके दोस्त मकान की छत पर पहुंच गए और इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। उवैस और उसके पांच दोस्तों ने पिस्टल हाथों में लेकर एक के बाद दर्जनों राउंड फायर किए। नियम-कानून ताक पर रखकर की गई हर्ष फायरिंग की आरोपी दोस्तों ने वीडियो भी बनाई।   
विज्ञापन


दोस्त जैद ने फेसबुक पर डाली वीडियो तो मच गया हड़कंप
 उवैस की जन्मदिन पार्टी में उसका मीट कारोबारी दोस्त जैद भी मौजूद था। वीडियो में वह भी पिस्टल से कई राउंड फायर करता दिखाई दे रहा है। जैद ने सिलसिलेवार फायरिंग की वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड की तो हड़कंप मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस को पता चला तो वह भी हरकत में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दोस्तों पर एफआईआर,
सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि फायरिंग की वीडियो संज्ञान में आते ही नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। देर रात तक बर्थडे ब्वॉय उवैस और उसके साथी जैद और हसीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में तीन टीमें ताबड़तोड़ दबिश दी रही  हैं, जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

दो साल पुरानी वीडियो बताकर पुलिस को किया गुमराह
सीओ प्रथम ने बताया कि सबसे पहले उवैस को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग कहानी गढ़ डाली। बताया कि 2 साल पहले उसके बड़े भाई की सगाई थी, यह वीडियो उसी दिन की है। जन्मदिन के मौके पर इस वीडियो को सिर्फ पोस्ट किया गया। सीओ का कहना है कि सख्ती से पूछताछ करने पर उवैस ने सच उगल दिया। उसने बताया कि सोमवार को जन्मदिन पर ही हर्ष फायरिंग कर वीडियो बनाई गई थी।  

प्रॉपर्टी डीलर पर भी होगी कार्रवाई, लाइसेंस होगा निरस्त 
 सीओ प्रथम का कहना है कि फायरिंग में बर्थडे ब्वॉय उवैस ने अपने पिता खालिद कुरैशी की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग होने के कारण खालिद कुरैशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली गई है।  


एंटी क्राइम हेल्पलाइन पर दें सूचना 
एसएसपी एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार संबंधी, अवैधानिक या संगठित अपराध करने वालों की सूचना देने के लिए एंटी क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9454403434 जारी किया गया है। किसी व्यक्ति के आसपास उपरोक्त में से कोई अपराध हो रहा हो तो हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed