'आप' विधायक के घर के पास दनादन बरसाईं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक एसके बग्गा के घर पास कार सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को निशाना बनाकर खूब हंगामा किया।
बदमाशों ने कारोबारी के घर के बाहर कई राउंड हवाई फायरिंग की। घर के अंदर बियर की बोतलें भी फेंकी गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश कार समेत मौके से फरार हो गए।
पास में लगे सीसीटीवी कैमरे सारी वारदात कैद हुई। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है।
कारोबारी के घर के बाहर बियर की बोतलें भी फेंकी
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अजय उर्फ बिट्टू अपनी पत्नी सोनिया व परिवार के साथ गीता कॉलोनी 12 ब्लॉक में रहते हैं। कुछ माह पूर्व अजय ने कई लोगों से कर्जा लेकर नोएडा में कारोबार शुरू किया था।
कुछ लोगों का उसने कर्जा चुका दिया था, जबकि कुछ का बाकी है। आरोप है कि बुधवार को करीब 9:00 बजे एक सेंट्रो कार अजय के घर के पास आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने अपशब्द कहते हुए हवाई फायर शुरू कर दिया।
इस बीच बियर की बोतलें भी उसके घर में फेंकी गई। अजय का परिवार काफी बुरी तरह डर गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गीता कॉलोनी थाना पुलिस अजय से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।