{"_id":"5c7722f4bdec2273a1357541","slug":"firing-in-mall-to-protest-against-teasing-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर मॉल में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर मॉल में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 28 Feb 2019 05:23 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर बॉर्डर स्थित एक मॉल के स्पा सेंटर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक स्पा सेंटर में मसाज कराने आया था। उसने स्पा सेंटर में एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उसने फायरिंग कर दी। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मॉल के स्पा सेंटर में मंगलवार रात करीब आठ बजे बादशाह नाम का युवक मसाज कराने आया था। आरोप है कि मसाज के दौरान उसने महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ कर दी। कर्मचारी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग से मॉल में हड़कंप मच गया। उसके बाद आरोपी युवक भाग गया।
स्पा सेंटर कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से गोली का खोखा बरामद किया है। इसके बाद स्पा सेंटर की एक महिला कर्मचारी ने लिंक रोड थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लिंक रोड थाना एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि मोबाइल नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जिस नंबर को युवक ने रजिस्टर में लिखा है वह उसका नहीं निकला। सुरक्षा गार्ड से बातचीत की गई तो पता चला कि युवक के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरोपी को नहीं रोक पाए सुरक्षाकर्मी
जिस वक्त हादसा हुआ है, उस वक्त मॉल में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। आरोपी युवक मॉल के अंदर स्पा सेंटर में फायरिंग कर आसानी से फरार हो गया। जबकि मॉल के एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात होते हैं। मॉल के बाहर वाले गेट पर भी सुरक्षा कर्मी रहता है। इसके बाद भी मॉल के सुरक्षा गार्ड उस युवक को पकड़ तक नहीं सके। युवक आसानी से अपनी गाड़ी पार्किंग से निकालकर भाग गया।