Delhi: पूजा कार्यक्रम के दौरान दनादन फायरिंग, गोलियां चलाकर आरोपी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
दिल्ली के जाफराबाद स्थित मौजपुर इलाके में सोमवार दोपहर दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद स्थित मौजपुर इलाके में सोमवार दोपहर दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक माता वाली गली मौजपुर में सोमवार दोपर 2.13 बजे गोली चलने की कॉल मिली। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पुलिस को ज्योति शर्मा (38) नामक महिला मिली। ज्योति ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने अपने घर में पूजा आयोजित की थी। उसका रिश्तेदार नीशू शर्मा (23) भी पूजा में शामिल होने के लिए वहां आया हुआ था। सुबह के समय गली में ही रहने वाले समीर नामक युवक से उसकी बाइक टच हो गई। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बाद में मामला शांत करा दिया गया।
आरोप है कि दोपहर के समय समीन अपने एक दोस्त के साथ नीशू को ढूंढते हुए वहां पहुंचा। वहां आते ही उसने शोर-शराबा शुरू कर दिया। बाद में पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।