फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing case near khan market delhi police arrested three accused all in judicial custody

खान मार्केट के पास गोली चलने का मामला: दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट, तीनों न्यायिक हिरासत में

Tue, 02 Aug 2022 12:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तुगलक रोड़ थानाध्यक्ष योगेश्वर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसआई सुमित सिंह की टीम जांच शुरू की। इस टीम ने आकाश को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
firing case near khan market delhi police arrested three accused all in judicial custody
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुगलक रोड थाना पुलिस ने 26 जुलाई की रात खान मार्केट के पास सुजान सिंह पार्क के गेट पर चली गोलियां मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फोन पर हुए झगड़े के बाद गोली चलाई थीं। पुलिस ने तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी व पीड़ित दोनों पक्ष एक-दूसरे के जानकार हैं। पीड़ित करण सुजान सिंह पार्क और सागर कोटला मुबाकरपुर में रहता है। इन दोनों का देव, अमरजीत, मोहित व आकाश से फोन पर झगड़ा हुआ था। इन लोगों ने शराब के नशे में एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अमरजीत, मोहित व आकाश 26 जुलाई की रात करीब 12.30 सुजान पार्क के गेट पर पहुंच गए और उन्होंने दो राउंड गोलियां चला दीं, हालांकि गोलियां किसी को लगी नहीं। आधी रात में वीआईपी इलाके में गोली चलने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। 
विज्ञापन


हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तुगलक रोड़ थानाध्यक्ष योगेश्वर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसआई सुमित सिंह की टीम जांच शुरू की। इस टीम ने आकाश को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। इसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इससे पूछताछ के बाद रविवार को अमरजीत व सोमवार को मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद नहीं कर पाई है। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed