{"_id":"5fa5ceade9d6612c3c2417f8","slug":"fireworks-will-not-be-sold-in-delhi-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नहीं होगी दिल्ली में पटाखों की बिक्री, आखिरी घंटे तक खूब हुई खरीदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नहीं होगी दिल्ली में पटाखों की बिक्री, आखिरी घंटे तक खूब हुई खरीदारी
Sat, 07 Nov 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार रात 12 बजे से दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी। इससे पहले देर रात तक अलग-अलग इलाकों में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि आखिरी वक्त में दीपावली के लिए बाकी खरीदारी छोड़कर भी लोग पटाखे खरीदने के लिए लाइनों में नजर आए। सदर बाजार, नई दिल्ली समेत अन्य जगहों पर ग्राहक पटाखों की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। दुकानों पर संदेश लिखे थे कि यहां ग्रीन पटाखे और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री नहीं होती है, लेकिन कुछ जगहों पर पारंपरिक पटाखे भी पिछले दरवाजे से बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
कोरोना काल में संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पटाखे जलाने पर पाबंदी का असर यह दिखा कि लोग इस बार एक हफ्ते पहले ही पटाखे इकट्ठा करने लगे, ताकि त्योहार के मौके पर उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सदर बाजार के बाहरी सड़क पर पटाखों की बिक्री के लिए लगी दुकानों के बाहर आग से बचाव के लिए रेत, पानी की बाल्टियां समेत सभी इंतजाम दिखे, लेकिन स्टॉक कहीं खत्म न हो जाए, इसलिए आखिरी वक्त तक भी पटाखों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हुई। बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहक पटाखों पर अधिक खर्च के लिए तैयार नजर आए।
पाबंदी को लागू करना एक बड़ी चुनौती
दबी जुबान में दुकानदारों का कहना है कि एक हफ्ते पहले पटाखों की बिक्री बंद होने से क्या इसका इस्तेमाल रुक जाएगा? क्या इससे सही मायने में प्रदूषण कम होगा। हालांकि, सरकार की ओर से इस फैसले के बाद सभी तरफ पटाखों के इस्तेमाल पर पाबंदी के लिए तैयारियों में विभागीय कर्मी और अधिकारी जुट गए हैं।
हाल ही में करवाचौथ के मौके पर भी इस बार लोगों ने खूब पटाखे जलाए। आखिरी दिन का स्टॉक होने के बाद इस बार भी दीपावली पर पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी को लागू करना एक बड़ी चुनौती होगी।