{"_id":"481fe6c3fec0789a195a37f7e8a6217a","slug":"fireworks-will-be-at-selected-50-places-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की इन चुनी हुई 50 जगहों पर ही मिलेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की इन चुनी हुई 50 जगहों पर ही मिलेंगे पटाखे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए शहर के रामलीला ग्राउंड में दुकान लगाने की अनुमति के साथ ही आवेदक को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा शहर और देहात क्षेत्रों में सिर्फ 50 लाइसेंस दिए जाने हैं, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सदर सुभाष यादव ने बताया कि दीपावली पर पटाखा बिक्री करने के लिए दुकानदार को पहले लाइसेंस लेना होता है, जो सीमित अवधि के लिए जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
पटाखा बिक्री के संबंधित संस्थान का भी उल्लेख रहेगा। इसके अलावा किसी दूसरे स्थान पर बिक्री की अनुमति नहीं होगी। ग्रेटर नोएडा शहर में पटाखों की दुकान लगाने के लिए अभी तक करीब 150 लोगों ने लाइसेंस का आवेदन किया है। इनके द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में घनी आबादी में पटाखों के भंडारण और बिक्री की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर कोई दुकानदार लाइसेंस के अलावा दूसरे स्थान पर पटाखे बेचता या भंडारण करता पाया जाता है उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट ऑफिस या संबंधित एसडीएम के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।