फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fired 10 to 12 bullets on gym over car overtake Controversy

दिल्ली: कार ओवरटेक के विवाद में बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 22 Oct 2019 03:18 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
Fired 10 to 12 bullets on gym over car overtake Controversy
बंदूक (फाइक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में कार ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दहशत फैलाने के लिए एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर खिचड़ीपुर गांव के जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 10 से 12 गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी 27-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी निवासी मन्नान (25) है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनाक्रम के मुताबिक, खिचड़ीपुर गांव में मेन रोड पर संजय का जिम है। इसमें योगेश ट्रेनर है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर योगेश कार ठीक करवाने के लिए त्रिलोकपुरी के एक मैकेनिक के पास गया। लौटते समय कुछ लड़के उसकी कार को ओवरटेक करने लगे। इसी पर मन्नान से उनका झगड़ा हो गया। तू-तू-मैं-मैं हुई तो वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। दोनों चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए मन्नान देर रात 12:10 बजे दो युवकों के साथ बाइक से जिम के बाहर पहुंच गया। वहां गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने जिम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। काफी देर हंगामा करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

जिम से बाहर निकल रहे कारोबारी को मारी गोली

पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने जिम से बाहर निकल रहे कारोबारी को गोली मार दी। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि कारोबारी पर रंजिश के तहत हमला किया गया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कारोबारी की पहचान सुंदर विहार निवासी वैभव (40) के रूप में हुई है। वैभव का निजी कारोबार है और सोमवार शाम वह पश्चिम विहार इलाके में स्थित जिम में गया था। जब वह बाहर निकल रहा था तब दो युवक उसके पास आए और मारपीट करने लगे। वैभव के विरोध करने पर एक बदमाश ने वैभव की जांघ में गोली मार दी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर कारोबारी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वैभव के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत स्थिर

नई दिल्ली। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी है। अस्पताल में भर्ती घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस को एक युवक ने फोन कर बताया कि किसी ने उसके चाचा को गोली मार दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पीड़ित की पहचान रामगढ़ निवासी कैलाश के रूप में हुई। घटनास्थल का मुआयना करने के दौरान पुलिस को एक खोखा मिला।

पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश में कैलाश पर हमला किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed