Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire safety arrangements in the AIIMS dining block are in a poor state.

Delhi NCR News: एम्स के डाइनिंग ब्लॉक में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के नवीनीकरण की अर्जी खारिज की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं के बीच एम्स जैसे बड़े अस्पताल परिसर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। दिल्ली अग्निशमन विभाग की जांच में एम्स के डाइनिंग ब्लॉक में आग से बचाव के कई जरूरी इंतजाम खराब या गायब मिले। इसके बाद विभाग ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के नवीनीकरण की अर्जी खारिज कर दी है। इससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने 27 अक्तूबर को डाइनिंग ब्लॉक का निरीक्षण किया था। जांच में कई स्थानों पर बिजली की शाफ्ट खुली मिलीं। आग बुझाने के लिए लगाए गए स्प्रिंकलर, होज रील और हाइड्रेंट सिस्टम भी काम नहीं कर रहे थे। इसके अलावा फायर पंप और दो लाख लीटर क्षमता वाला भूमिगत पानी का टैंक भी हटाया हुआ मिला।
विज्ञापन

जांच में लिफ्ट और उसकी लॉबी में धुआं रोकने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा संकेतक भी गायब पाए गए। इन खामियों को गंभीर मानते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जरूरी अग्नि सुरक्षा इंतजामों के बिना भवन के इस्तेमाल से होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed