फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire on the roof of platform 4-5 of new delhi railway station

टला बड़ा हादसा: नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी आग, 20 मिनट में पाया गया काबू

Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
सार

विश्वस्तरीय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के छत पर अचानक से आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग बृहस्पतिवार रात 8.15 बजे लगी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। 

विज्ञापन
fire on the roof of platform 4-5 of new delhi railway station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब प्लेटफार्म के सीलिंग (छत) में अचानक से आग लग गई। गनीमत यह था कि उस वक्त प्लेटफार्म पर ना तो ट्रेन थीं और ना ही ट्रेन के इंतजार में यात्री। हादसा टल गया और स्टेशन कर्मियों की मदद से आग पर भी 20 मिनट में काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


विश्वस्तरीय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के छत पर अचानक से आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग बृहस्पतिवार रात 8.15 बजे लगी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। हालांकि रेलवे कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार पहली नजर में शार्ट सर्किट की वजह से प्लेटफार्म के सीलिंग में आग लगी थी। आग लगने के बाद इसी बुझा दिया गया। आग पर रात 8.35 बजे पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। जो ट्रेन आउटर पर रोकी गई थी उसकी आवाजाही रात 9 बजे के बाद शुरू कर दी गई। हालांकि रेलगाड़ियों को पूरे कॉशन के साथ चलाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed