फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire on a youth who posted in the ministry

मंत्रालय में तैनात युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर

Mon, 03 Jun 2019 06:37 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 06:37 AM IST
सार

-दो गोली लगने से घायल युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती
-एक युवती से नजदीकियां बढ़ाने पर गोली मारने का आरोप, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Fire on a youth who posted in the ministry
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नई दिल्ली के करोलबाग इलाके में शनिवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दो गोली लगने से पीड़ित भारत कुमार (27) घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि भारत की किसी युवती से शादी की बात चल रही थी।

विज्ञापन


कुछ दिनों बाद बातचीत होनी बंद हो गई। भारत ने आरोप लगाया है कि लड़की से दूरी बनाने की धमकी देकर उसके परिवार ने ही उन पर हमला कराया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भारत कुमार परिवार के साथ करोलबाग के रेगरपुरा इलाके में रहता है। वह एक मंत्रालय में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात भारत खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। रात करीब 10.30 बजे घर से चंद कदम दूर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने भारत पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। वह जान बचाने भागा, लेकिन पीछे से दो गोली उनकी कमर व जांघ में लग गई। गोली लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर उनके पास रुके और गाली-गलौच करते हुए वहां से फरार हो गए। पड़ोसियों ने भारत के परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने भारत व उसके परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम-प्रसंग व अन्य दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed