{"_id":"6314e298c5bbab796f2d1b05","slug":"fire-in-three-storey-house-in-kardampuri-a-youth-scorched-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Delhi: कर्दमपुरी में तीन मंजिला मकान में आग, एक युवक झुलसा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Delhi: कर्दमपुरी में तीन मंजिला मकान में आग, एक युवक झुलसा, हालत नाजुक
Sun, 04 Sep 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:08 PM IST
सार
गंभीर हालत में फहीम (32) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब सवा घंटे बाद दमकल की 12 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी इलाके में रविवार शाम एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग भूतल से होते हुए ऊपरी मंजिलों पर पहुंच गई। आग में कुल पांच लोग फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकला जबकि एक युवक बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में फहीम (32) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब सवा घंटे बाद दमकल की 12 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। ज्योति नगर थाना पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6.17 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि कर्दमपुरी गली नंबर-1 के मकान में आग लग गई है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर जींस की फैक्टरी है जबकि ऊपरी तीनों मंजिलों पर तीन अलग-अलग परिवारों के करीब 20 लोग रहते हैं। पूरी बिल्डिंग का मालिक मुशाहिद अली है। ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी तो देखते ही देखते ऊपर बढ़ने लगी। इमारत में मौजूद ज्यादातर लोग तो सुरक्षिता निकल आए, लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल पर पांच लोग फंस गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व पुलिस के जवानों ने दूसरी मंजिल से फहीम को झुलसी हुई हालत में निकाला। बाद में एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद दूसरी और तीसरी मंजिल से एक-एक चार लोग नईम (27), शब्बू (27), शमीम (24) और हाशिम (24) को सुरक्षित निकाला गया। शाम करीब 7.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।