फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in the showroom, the death of the aged

शोरूम में लगी आग से वृद्ध की मौत

Mon, 17 Feb 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Mon, 17 Feb 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire in the showroom, the death of the aged
शनिवार रात को आग में जलने और दम घुटने से सेक्टर-16 स्थित कपड़ा शोरूम के मालिक के वृद्ध पिता की मौत हो गई। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-16 के फ्लैट संख्या 372 में राजेंद्र कुमार योगिता क्लॉथ एंपोरियम के नाम से अपना शोरूम चलाते हैं। वे शोरूम के ऊपर ही अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


उनके पिता रति रामचंद्र अधिक उम्र होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ पाते थे। वे शोरूम के साथ ही बने कमरे में रहते थे। शनिवार रात करीब दो बजे अचानक शोरूम में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड बुलाया।  रामचन्द्र आग से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आग में दुकान का लाखों का माल जलकर राख हो गया। बकौल एसएचओ इंदिरापुरम पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा।

राजेंद्र नगर के फ्लैट में भी लगी आग
राजेंद्र नगर में गैराज चलाने वाले दानिश फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को वे गैरेज गए थे। घर में लगे एक इलेक्ट्रिक बोर्ड में दोपहर को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पूरे घर में फैलने लगी।

दानिश की पत्नी तमन्ना बेटे आसिफ को लेकर घर से बाहर आ गई और दमकल विभाग को फोन किया। दमकल की एक गाड़ी ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में 8 लाख का सामान जल गया।

खोड़ा के अस्पताल में चिंगारी से आग
खोड़ा के दीपक विहार स्थित सद्भावना अस्पताल की छत पर बने कमरे में रखे बिस्तरों में हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि फैलने से पहले ही दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

दीपक विहार के अस्पताल की छत पर मजदूरों के लिए एक कमरा बना हुआ है। कमरे के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन निकल रही है। रविवार दोपहर को हाइटेंशन लाइन में से चिंगारी निकली जिससे कमरे में रखे बिस्तर जल गए। तुरंत मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।


कैला भट्टा में दो लोग झुलसे
गाजियाबाद कोतवाली के कैलाभट्टा में तापते हुए मोबिल आयल डालने पर आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि झुलसे हुए युवक बिहार के रहने वाले मुजफ्फर और साजिद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed