{"_id":"5cdd2cfabdec2207410e6ba9","slug":"fire-in-hapur-car-standing-outside-home-bike-also-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, पास खड़ी बाइक भी आई जद में, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, पास खड़ी बाइक भी आई जद में, मची भगदड़
Thu, 16 May 2019 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 May 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ में आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर से सटे हापुड़ के एक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना थाना देहात क्षेत्र के शक्ति नगर की है।
विज्ञापन
कार में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़ी एक बाइक को भी अपनी जद में ले लिया। कार और बाइक में लगी आग इतनी भयावह इतनी भड़क गई कि आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि किसी तरह की हानि की खबर सामने नहीं आ रही है।