{"_id":"5d7f77108ebc3e0149509267","slug":"fire-in-cluster-bus-of-dtc-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीटीसी की क्लस्टर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीटीसी की क्लस्टर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Mon, 16 Sep 2019 05:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में सोमवार दोपहर कलस्टर बस चालक की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअस्ल कड़कड़ीमोड के पास अचानक एक बस में अचानक चिंगारी निकली। इसके बाद बस ने एकदम आग पकड़ ली।
चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस में मौजूद 60 से 70 सवारियों को नीचे उतारा। इस बीच बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया।
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।