फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in a four-storey building at delhi

चार मंजिला इमारत में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने रस्सी से सीढ़ियां बांधकर फंसे लोगों को बचाया

Wed, 09 Jan 2019 12:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fire in a four-storey building at delhi
चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के करावल नगर के शिव विहार स्थित चार मंजिला इमारत में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग में करीब 50 लोग फंस गए। कुछ तो अपने आप बाहर आ गए, लेकिन जीने पर लगी आग में पांच महिलाओं व एक बच्चे समेत 35 लोग फंस गए। 
विज्ञापन


ऐसे में अपनी जान की परवाह किए बगैर पुलिस कर्मियों ने इमारत से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिला उपायुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों की तारीफ की। 

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4.30 बजे शिव विहार फेज-3 स्थित चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। फौरन करावल नगर थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर लोग किराये पर रह रहे थे, जबकि ऊपर की तीनों मंजिलों पर कूलर के पैड बनाने की फैक्टरी थी। आग में लोगों को फंसा देखकर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सीढ़ियां इकट्ठी कीं। सीढ़ियों को फौरन रस्सी की मदद से जोड़कर बड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी व तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को एक-एक कर उतारा गया। करीब 45 मिनट बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में चौथी मंजिल से बाकी बचे छह लोगों को निकाला गया। 

दमकल ने करीब 6.15 बजे आग पर काबू पाया। जिला उपायुक्त ने एसीपी रजनीकांत, एसएचओ करावल नगर रविकांत, एएसआई ओमपाल, हवलदार रविंदर, सिपाही करण और होमगार्ड अमित की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed