{"_id":"5c34eeeebdec22570c2f2648","slug":"fire-in-a-four-storey-building-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार मंजिला इमारत में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने रस्सी से सीढ़ियां बांधकर फंसे लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मंजिला इमारत में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने रस्सी से सीढ़ियां बांधकर फंसे लोगों को बचाया
Wed, 09 Jan 2019 12:11 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के करावल नगर के शिव विहार स्थित चार मंजिला इमारत में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग में करीब 50 लोग फंस गए। कुछ तो अपने आप बाहर आ गए, लेकिन जीने पर लगी आग में पांच महिलाओं व एक बच्चे समेत 35 लोग फंस गए।
ऐसे में अपनी जान की परवाह किए बगैर पुलिस कर्मियों ने इमारत से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिला उपायुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों की तारीफ की।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4.30 बजे शिव विहार फेज-3 स्थित चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। फौरन करावल नगर थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा।
इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर लोग किराये पर रह रहे थे, जबकि ऊपर की तीनों मंजिलों पर कूलर के पैड बनाने की फैक्टरी थी। आग में लोगों को फंसा देखकर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सीढ़ियां इकट्ठी कीं। सीढ़ियों को फौरन रस्सी की मदद से जोड़कर बड़ा किया गया।

Trending Videos
इसके बाद दूसरी व तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को एक-एक कर उतारा गया। करीब 45 मिनट बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में चौथी मंजिल से बाकी बचे छह लोगों को निकाला गया।
दमकल ने करीब 6.15 बजे आग पर काबू पाया। जिला उपायुक्त ने एसीपी रजनीकांत, एसएचओ करावल नगर रविकांत, एएसआई ओमपाल, हवलदार रविंदर, सिपाही करण और होमगार्ड अमित की तारीफ की।
दमकल ने करीब 6.15 बजे आग पर काबू पाया। जिला उपायुक्त ने एसीपी रजनीकांत, एसएचओ करावल नगर रविकांत, एएसआई ओमपाल, हवलदार रविंदर, सिपाही करण और होमगार्ड अमित की तारीफ की।