फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire catches in cold storage near britannia chowk 30 fire tenders at spot

दिल्लीः ब्रिटानिया चौक के पास कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 30 फायर ब्रिगेड मौके पर

Wed, 01 Aug 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
fire catches in cold storage near britannia chowk 30 fire tenders at spot
fire

केशवपुरम इलाके में लॉरेंस रोड स्थित मिर्च-मसालों और ड्राई फ्रूट के एक कोल्ड स्टोर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 34 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कोल्ड स्टोर में बड़े पैमाने पर लाल मिर्च होने के कारण इलाके में हाहाकार मच गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। कुछ लोग दुकानें व घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। 

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद देर शाम किसी तरह कोल्ड स्टोर की छत में सुराख कर वहां से पानी डाला गया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन कूलिंग का काम जारी था। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 11.50 बजे सी-51, राजधानी कोल्ड स्टोरेज, लॉरेंस रोड पर हुआ। करीब तीन हजार गज में फैले कोल्ड स्टोर में मिर्च, धनिया, खाने के सभी मसाले और सभी तरह के ड्राई फ्रूट रखे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

fire catches in cold storage near britannia chowk 30 fire tenders at spot
fire

कोल्ड स्टोर में चार अलग-अलग चेंबर बने हुए थे। शुरूआत में मिर्च वाले चैंबर में आग लगी। आग लगते ही कोल्ड स्टोर के कर्मचारी बाहर आ गए। इधर, पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गई। करीब 125 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।
 
इधर, आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कोल्ड स्टोर के चारों ओर टिन की बड़ी-बड़ी चादर लगी हुई थी। जिसकी वजह से पानी अंदर तक नहीं जा पा रहा था। दमकल अधिकारियों ने मौके पर 42 मीटर हाइड्रोलिक क्रेन को मंगाया। उसकी मदद से ऑक्सीजन मॉस्क लगाकर दमकलकर्मी कोल्ड स्टोर की छत पर पहुंचे। 

छत में सुराख करने के बाद वहां से अंदर पानी डाला गया। शाम करीब 7.10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। देर रात तक दमकल अधिकारी मौके पर डटे रहे। दमकल कर्मियों ने इसे मीडियम कैटेगरी की आग करार दिया। आग कैसे लगी पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

व्यापारी बोले 200 करोड़ के मसाले और ड्राई फ्रूट जले

fire catches in cold storage near britannia chowk 30 fire tenders at spot
fire
व्यापारी बोले 200 करोड़ के मसाले और ड्राई फ्रूट जले
लॉरेंस रोड के राजधानी कोल्ड स्टोर में आग की खबर मिलते ही खारी बावली के व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारी काफी मायूस दिखे। उनका कहना था कि ज्यादातर लोगों ने अपना माल कोल्ड स्टोर में रखा हुआ था। खारी बावली ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय गुप्ता ने बताया कि यहां करीब 200 करोड़ का माल रखा हुआ था। लेकिन आग में  जलकर सब जलकर राख हो गया। व्यापारियों का कहना था कि कई कारोबारियों को करोड़ों की चपत लगी है। 

आंखों और शरीर में हुई जलन
लॉरेंस रोड के कोल्ड स्टोर में आग लगने के कारण आसपास करीब तीन किमी दूर तक के इलाके में लोगों को खासी दिक्कत हुई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत के अलावा आंखों और शरीर में जलन की शिकायत होने लगी। आम लोगों के अलावा दमकल कर्मी और पुलिसकर्मी भी इसी परेशानी से जूझते हुए दिखाई दिए।

शरीर में होने वाली जलन से बचने के लिए दमकल कर्मियों ने विशेष तरह का शॉवर घटना स्थल के पास लगा दिया। काम करने वाले दमकल कर्मी थोड़ी देर बाद उस शॉवर में आकर शरीर में होने वाली जलन को कम करने का प्रयास कर रहे थे। 

मिर्च जलने के कारण आसपास के लोगों का वहां रुकना मुश्किल हो गया। हवा के चलते ही मिर्च का धुआं त्रिनगर की ओर चला गया। इससे वहां रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग तो अपना घर और दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed